Posts

Showing posts from September, 2024
Image
  ज़िन्दगी एक जंग ये ज़िन्दगी की जंग है साहब लड़नी तो पड़ेगी जीतना हो जंग यदि,कठिनाइयां सहनी पड़ेगी। ना होंगे अस्त्र शस्त्र, ना ही घोड़े हाथी ये जंग है खुद की खुद से , इसमें साथ ना होगा कोई साथी। कर्म और विवेक को बना लो अपने सिपाही, आलस्य और निराशा से करनी होगी लड़ाई। इस जंग के अदृश्य है दुश्मन, जीत हेतु करना होगा काबू में मन। विश्वास स्वयं पर रखना होगा , भटकावों से भी बचना होगा। जीवन लक्ष्य मार्ग पर , स्वयं की सीमा से परे भी चलना होगा। माना कि यह राह नहीं है आसान, फूलों पर चलकर भला कौन योद्धा बना है महान।। https://youtube.com/@videostarskg4975?si=RKRqqrPmSEv5szIq - हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।  My fb https://www.facebook.com/share/1jfUbiJognsbxkvy/?mibextid=qi2Omg My insta https://www.instagram.com/dctt_boy_____sujit9563gupta?igsh=MWZ3aDJnN3EwaGl6bw==
Image
  पिताजी मुझे हार न मानने और हमेशा आगे बढ़ने की सीख देते हुए मेरा हौसला बढ़ाते हैं। पिता से अच्छा मार्गदर्शक कोई हो ही नहीं सकता। हर बच्चा अपने पिता से ही सारे गुण सीखता है जो उसे जीवन भर परिस्थितियों के अनुसार ढलने के काम आते हैं। उनके पास सदैव हमें देने के लिए ज्ञान का अमूल्य भंडार होता है, जो कभी खत्म नहीं होता।